फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विकास योजनाओं में बजट कटौती बर्दाश्त नहीं : सोनिया

विकास योजनाओं में बजट कटौती बर्दाश्त नहीं : सोनिया

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं में बजट कटौती बर्दाश्त नहीं : सोनिया
विकास योजनाओं में बजट कटौती बर्दाश्त नहीं, सदन में उठाएंगे
विज्ञापन



रायबरेली। जिले के विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।


एम्स समेत कई योजनाओं में बजट की कटौती का मामला संज्ञान में है। धन को लेकर जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से बात करने के साथ सदन में भी मामले को उठाऊंगी।


जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय योजनाओं के बजट में कटौती और उपेक्षा पर सांसद सोनिया गांधी गंभीर दिखीं।


बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने बजट का मामला उठाया तो सोनिया ने कहा कि जिले के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।


किसानों में ओलावृष्टि के लिए आए करोड़ों रुपयों के वापस होने का मामला सदन में उठने के बाद सोनिया के कहने पर ही विधायक के नेतृत्व में जांच के लिए समिति गठित की गई।



सोनिया ने कहा कि जो भी किसान मुआवजे से बचे हैं, उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास की लागत बढ़ाने के लिए भी सरकार से बात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed