फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ‘महिलाओं को स्वयं करनी पड़ेगी अपनी सुरक्षा’

‘महिलाओं को स्वयं करनी पड़ेगी अपनी सुरक्षा’

Sun, 15 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
‘महिलाओं को स्वयं करनी पड़ेगी अपनी सुरक्षा’
फैजाबाद। अयोध्या धाम समिति की ओर से महिला सशक्तिकरण, उत्पीड़न व उनके उत्थान के लिए सीधा संवाद कार्यक्रम दिल्ली दरवाजा स्थित राज शिशु प्ले वे स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केटी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी। इसके लिए हम सबको शिक्षित, संगठित व जाति-पांति से ऊपर उठकर लामबंद होकर संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनू कपूर ने कहा कि बच्चियों से दुष्कर्म के अपराधियों को मौत की सजा संबंधी कानून से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। मनूचा डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जरीन नजर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, उत्पीड़न एवं उत्थान के लिए शिक्षित समाज को आगे आकर अभियान चलाना होगा। कार्यक्रम के संयोजक संजय महेंद्रा ने कहा कि सुरक्षा के लिए जब तक कड़ा कानून बनाकर लागू नहीं किया जाता है, तब तक महिला अपराध में कमी नहीं आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षित समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना सीधा संवाद कराने का उद्देश्य है। संचालन सामाजिक कार्यकत्री सुचिता भल्ला डाली ने किया। इस मौके पर सुनीता चावला, पूजा सिंह, बबिता साहनी, विजेता जायसवाल, मिथलेश यादव, संतोष गर्ग, कामिनी टंडन, किरन अरोड़ा, प्रज्ञा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed