{"_id":"5ad2499d4f1c1b5f098b484b","slug":"91523730845-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला पोषण मिशन में घोटाले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला पोषण मिशन में घोटाले की जांच शुरू
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौसला पोषण मिशन में घोटाले की जांच शुरू
बाराबंकी। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार व देशी घी वितरण में धांधली सामने आई है।
शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद जांच के लिए फैजाबाद मंडल के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित की गई है। मामले में टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामला अप्रैल 2017 से नवंबर 2017 तक का है।
जिले में 3052 आंगनबाड़ी केंद्रों से बाल एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाएं संचालित होती हैं। अप्रैल 2017 से नवंबर 2017 तक केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण में धांधली की शिकायत पर शासन ने बाराबंकी समेत फैजाबाद मंडल के सभी जिलों में जांच करानेे के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
जिले में एडीएम न्यायिक सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव व जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी इस टास्क फोर्स में शामिल किया गया है।
कमेटी ने पहले चरण में जिले के 15 ब्लॉकों व एक नगरीय क्षेत्र में अप्रैल 2017 से नवंबर 2017 तक वितरित किए गए पुष्टाहार व घी आदि की जांच शुरू कर दी है।
ब्लॉकों में सीडीपीओ कार्यालय को मिली सामग्री का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है। गड़बड़ी पाए जाने पर कई स्थानों पर अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। इससे योजना में घोटाले की पुष्टि होती दिखाई दे रही है।
जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि, अप्रैल 2017 से शासन की ओर से हौसला पोषण मिशन विशेष योजना चलाई गई थी।
मगर लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाए कागजों पर ही पुष्टाहार व घी का वितरण करा दिया गया है। जिस अवधि में वितरण हुआ है उस अवधि की कुपोषित बच्चों के वजन की रिपोर्ट भी जांची जा रही है। जिससे हकीकत सामने आ सकेगी।
फैजाबाद मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल पासी ने बताया कि, शासन से मिले निर्देश पर टास्क फोर्स गठित कर जांच की जा रही है। अभी सिर्फ पुष्टाहार वितरण से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
हैदरगढ़ समेत कई ब्लॉकों की जांच हो चुकी है, अन्य की जांच प्रक्रिया में है। कई स्थानों पर अभिलेखों में गड़बड़ी मिली है।