फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9041 vehicles were sold during the last Navratri, 11388 were sold this year.

Lucknow News: 9041 वाहन बिके थे पिछली नवरात्र, इस वर्ष बिके 11388

Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
9041 vehicles were sold during the last Navratri, 11388 were sold this year.
9041 वाहन बिके थे पिछली नवरात्र, इस वर्ष बिके 11388
लखनऊ। नवरात्र पर राजधानी में इस बार वाहनों की खरीदारी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष कुल 11,388 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 2,347 अधिक है। इससे परिवहन विभाग को 47.24 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन


आरटीओ ट्रांसपोर्टनगर के प्रशासनिक अधिकारी संजय तिवारी के मुताबिक, इस बार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 9,041 वाहन पंजीकृत हुए थे।
विज्ञापन

आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी दरों में कमी का सीधा असर बिक्री पर दिखा है। वाहन खरीदारों को कर रियायत का लाभ मिला, जिससे दो और चारपहिया वाहनों की डिमांड में उछाल आया। 22 सितंबर से शुरू हुए नवरात्र के दौरान पूरे सीजन में आरटीओ ट्रांसपोर्टनगर में पंजीकरण के लिए खरीदारों की भीड़ लगी रही। अधिकारियों के अनुसार, कुछ वाहनों का पंजीकरण अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणीवार आंकड़े
वाहन श्रेणी
- वर्ष 2025
- वर्ष 2024
दोपहिया वाहन
- 6,129
- 4,882
चारपहिया वाहन
- 3,961 -
3,180

थ्री व्हीलर -
518
- 229

मोटर कैब
- 334
- 206

ई-रिक्शा पैसेंजर
- 179
- 303

मोपेड
- 28
- 16

कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल
- 24 -
28

मैक्सी कैब -
9
- 5

ट्रैक्टर
- 24 -
1

ई-रिक्शा की बिक्री घटी, टू-व्हीलर और कारों की चमक बढ़ी
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ई-रिक्शा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल 303 ई-रिक्शा बिके थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 179 रह गई। इसके उलट, दोपहिया वाहन 4,882 से बढ़कर 6,129 और चारपहिया वाहन 3,180 से बढ़कर 3,961 तक पहुंच गए। थ्री व्हीलर की बिक्री भी 229 से बढ़कर 518 हो गई।

त्योहारी सीजन में जारी रहेगा पंजीकरण का सिलसिला
Iनवरात्र पर आरटीओ ट्रांसपोर्टनगर में 11,388 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिससे 47.24 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ। दीपावली और छठ पर्व तक वाहन खरीदारी का रुझान बना रहेगा।I
I- संजय तिवारी, आरटीओ प्रशासनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article