फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   901 post created for new 21 police station and 12 police chowki, cm says make it quick

प्रदेश में नए थानों व चौकियों के लिए 901 पद सृजित, सीएम ने जल्द क्रियाशील करने के दिए निर्देश

Wed, 03 Jul 2019 01:37 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 03 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
901 post created for new 21 police station and 12 police chowki, cm says make it quick
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

प्रदेश में खुलने वाले 21 नए थानों और 12 पुलिस चौकियों के लिए 901 नए पद सृजित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए थानों और चौकियों को जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


गृह विभाग ने मंगलवार को जारी सूचना में बताया कि पदों के सृजन के बाद जल्द ही 16 जिलों में 21 नए थानों व 11 जिलों में 12 चौकियों को अस्तित्व में लाया जाएगा। ये थाने गाजियाबाद में कौशांबी और टीलामोड़, गौतमबुद्धनगर में फेस-1 और थाना सेक्टर-142, खीरी में पढ़ुआ और मॉडर्न महिला थाना, बलरामपुर में गैड़ास बुजुर्ग और मॉडर्न थाना उतरौला, कौशांबी जिले में कड़ाधाम, श्रावस्ती में मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती और वाराणसी में सिंधौरा में खुलेंगे। इनके लिए पद स्वीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह बुलंदशहर की चोला पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना, अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा और थाना रोरावर, फिरोजाबाद में मॉर्डन थाना रजावली, प्रतापगढ़ में लीलापुर मॉर्डन पुलिस थाना, कानपुर देहात में झींझक, कानपुर नगर में साढ़ पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना, चित्रकूट में भरतकूप, संतकबीरनगर में बेलहरकला और अमरोहा में रहरा के लिए भी पद सृजित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नई पुलिस चौकियों के लिए भी पद सृजित किए गए हैं। ये चौकियां बागपत में अमीनगर सराय, प्रतापगढ़ में विश्वनाथगंज, गोंडा में मछली गांव बाजार, गौतमबुद्धनगर में झुप्पा, संभल में गन्नौर, आगरा में मडायना और हाईवे, बाराबंकी में सैंदर, फर्रुखाबाद में अमृतपुर, बलरामपुर में मथुरा, जालौन में ग्राम काबिलपुरा और बलिया में टंगुनिया में खुलनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed