फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 PCS officers transferred in Uttar Pradesh, See the list

UP: यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी, 9 और अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल

Mon, 28 Jul 2025 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

यूपी में सोमवार को नौ पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए है। छह जिलों के उपाजिलाधिकारी बदले गए हैं।

विज्ञापन
9 PCS officers transferred in Uttar Pradesh, See the list
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। सोमवार को नौ और अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। छह जिलों के उपजिलाधिकारी बदले गए हैं।

विज्ञापन


राजेश कुमार को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर तैनाती दी गई है। कुमार धर्मेंद्र को अपर जिलाधिकारी, बांदा के पद पर तैनात किया गया है। सालिक राम को रामपुर का नगर मैजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह अतुल कुमार को उपजिलाधिकारी गाजीपुर, शैलेंद्र प्रताप को उपजिलाधिकारी सुल्तानपुर, अरुण कुमार को उपजिलाधिकारी कौशाम्बी, संजय कुमार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर, प्रवीण कुमार द्विवेदी को उपजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और श्रीराम यादव को उपजिलाधिकारी हापुड़ के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 78 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले
इसके पहले, प्रदेश सरकार ने रविवार को 78 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed