{"_id":"60c5c3975f0cda71e75eda0d","slug":"9-pcs-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रशासनिक अफसरों के गुपचुप तबादले जारी, शनिवार देर रात 9 पीसीएस अफसर बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रशासनिक अफसरों के गुपचुप तबादले जारी, शनिवार देर रात 9 पीसीएस अफसर बदले गए
Sun, 13 Jun 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:06 PM IST
सार
यूपी में शनिवार रात नौ पीसीएस अफसरों के गुपचुप तबादले कर दिए गए। इस तरह से हुए तबादलों पर अफसरों ने नाराजगी जताई है पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में गुपचुप तबादलों का दौर जारी है। शनिवार रात को नौ डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए गए। इसे पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किया गया। दबा-छिपाकर तबादलों पर पीएसएस अफसरों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र बहादुर सिंह व उपशा में ओएसडी उदय भान सिंह को वाराणसी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर में एसडीएम अशोक कुमार को एसडीएम रामपुर, एसडीएम मिर्जापुर रोशनी यादव को उपशा में ओएसडी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर डॉ राजेश कुमार को एसडीएम बदायूं व सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ राजबहादुर को एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है।
नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी संतोष उपाध्याय को एसडीएम ललितपुर व एसडीएम ललितपुर अविनाश त्रिपाठी को नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी बनाया गया है। एसडीएम हाथरस ठाकुर प्रसाद अब अलीगढ़ के सहायक नगर आयुक्त होंगे।
विज्ञापन