फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 km of roads are being constructed every day in the state: Keshav Prasad

प्रदेश में प्रतिदिन नौ किलोमीटर हो रहा है सड़कों का नवनिर्माण : केशव प्रसाद

Thu, 17 Dec 2020 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
9 km of roads are being constructed every day in the state: Keshav Prasad
सड़क - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोनिवि के अधिकारियों को घनी आबादी वाले बाजारों के पास होकर गुजर रहे बाईपास और निर्माणाधीन आफ्लाईओवर व आरओबी का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभाग द्वारा प्रतिदिन दस किमी. औसत जहां मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, वहीं नौ किमी. औसत से मार्गों का नवनिर्माण भी किया जा रहा है। इसी तरह पुल व पुलियों के निर्माण में भी काफी गति आयी है। औसतन प्रत्येक तीन दिन में एक सेतु का निर्माण पूर्ण किया जा रहा है। इसे और तेज किया जाएगा।             
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 11,941 किमी. सड़कों का निर्माण किया गया है। 13,128 किमी. सड़कों का चौड़ीकरण और 3,28,866 किमी. लम्बाई में सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किया गया है। इसके आलावा 397 पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि मार्ग सुरक्षा व यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोड सेफ्टी के व्यापक इन्तजाम किये जा रहे हैं। नॉन कोर रोड नेटवर्क मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सेफ्टी ऑडिट का कार्य सीआरआरआई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।  वर्ष 2018 में 63 जिलों में 467 चिन्हित ब्लैक स्पाट का सेफ्टी ऑडिट आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बीएचयू द्वारा कराने का स्टीमेट को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के मार्गों पर परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित किये गये 467 ब्लैक स्पाट पर साईन-बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप एवं जेब्रा क्रासिंग बनाकर उनका सुधार किया गया है।
विज्ञापन


छह जिलों में बनेंगे सात पुल, 15.36 करोड़ मंजूर 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर लोनिवि विभाग ने विभिन्न जिलों में 7 पुलों के निर्माण के लिए 15.36 करोड़ 87 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दिया है। इन पुलों का निर्माण नाबार्ड द्वारा वित पोषित आरआईडीएफ योजना के तहत कराया जाएगा। सभी पुलों के निर्माण के लिए कुल 76.84 करोड़ 36 हजार की प्रशासकीय एवं वितीय स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। लोनिवि ने  इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन जिलों में पुल बनाये जाने हैं, उनमें चित्रकूट में 2 और कानपुर देहात, बलिया, बदायूं, बस्ती व गोण्डा में 1-1पुल बनेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलों के निर्माण में वितीय नियमों का पालन करने के साथ ही  शासन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed