{"_id":"60b7cc338ebc3eef0b5065a1","slug":"9-ips-officers-transferred-in-up-and-police-captains-of-5-districts-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के कप्तान बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के कप्तान बदले गए
Thu, 03 Jun 2021 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:49 AM IST
सार
जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं, उसमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, महोबा और झांसी के पुलिस कप्तान शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
शासन ने बुधवार देर रात 5 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 9 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं, उसमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, महोबा और झांसी के पुलिस कप्तान शामिल हैं। झांसी के एसएसपी रोहन पी कनय को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत चल रहे शिव हरि मीना को भेजा गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एसपी अजय कुमार को हरदोई का नया एसपी बनाया गया है। हरदोई के एसपी अनुराग वत्स को पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है। मैनपुरी में एसपी अविनाश कुमार पांडे को पीएसी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। पीएसी सोनभद्र में तैनात अशोक कुमार राय को मैनपुरी भेजा गया है।
विज्ञापन
अशोक कुमार चतुर्थ को फिरोजाबाद का पुलिस कप्तान बनाया गया है वह अभी तक नवी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में सेनानायक के पद पर तैनात थे। महोबा के एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का तबादला 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र में कर दिया गया है। वहीं सुधा सिंह को महोबा का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन