फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   88,183 children from class one to three will appear for the exam.

Lucknow News: कक्षा एक से तीन तक के 88,183 बच्चे देंगे परीक्षा

Sun, 10 Sep 2023 06:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Sep 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
88,183 children from class one to three will appear for the exam.
परिषदीय विद्यालयों में आज होगा निपुण असेस्मेंट टेस्ट
विज्ञापन

न्याय पंचायत क्षेत्रवार दूसरे विभाग के अधिकारी नामित
हर स्कूल में दूसरे विद्यालय के शिक्षक बनेंगे पर्यवेक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पढ़ाई में बच्चों की काबिलियत का पता लगाने के लिए दो दिन निपुण असेस्मेंट टेस्ट (एनएटी-1) कराया जाएगा। पहले दिन सोमवार को कक्षा एक से तीन और दूसरे दिन मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चे परीक्षा देंगे।
ओएमआर शीट पर होने वाली इस परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। हर विद्यालय में दूसरे स्कूल के शिक्षक को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। बेसिक के अधिकारी निरीक्षण करेंगे तो दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी भ्रमण करने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रथम त्रैमासिक आकलन कराने के लिए निपुण असेस्मेंट टेस्ट कराएंगे। पहले दिन सोमवार को कक्षा एक से तीन तक के 88183 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य परियोजना कार्यालय से उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट सभी विद्यालयों तक पहुंचा दिए गए हैं। जिले में दूसरे विभागों के 156 अधिकारियों को न्याय पंचायत क्षेत्रवार नामित किया गया है, जो परीक्षा के दौरान भ्रमण करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे। जिस विद्यालय में परीक्षा होगी, वहां उसी विकास क्षेत्र के दूसरे विद्यालय से एक शिक्षक को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कक्षा 4 से 8 तक के बच्चे कल देंगे टेस्ट
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक के एक लाख 46 हजार 832 बच्चों का निपुण असेस्मेंट टेस्ट मंगलवार को होगा। निपुण असेस्मेंट टेस्ट का मकसद सरल एप के माध्यम से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का भाषा एवं गणित विषयों और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित एवं विज्ञान विषयों का आकलन कराना है। परीक्षा में कमजोर मिलने वाले बच्चों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
इनसेट
डेढ़ घंटे में हल करना होगा प्रश्नपत्र
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) नागेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए प्रति पांच बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। एक ओएमआर शीट पर आठ बच्चों का आकलन किया जा सकेगा। कक्षा चार से आठ तक के प्रत्येक बच्चे को एक प्रश्नपत्र और एक ओएमआर शीट मिलेगी। प्रश्नपत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय तय है। परीक्षा के बाद भरी ओएमआर शीट सरल एप के माध्यम से अपलोड (स्कैन) करनी होगी।

इनसेट
टेस्ट की तैयारियां पूरी
निपुण असेस्मेंट टेस्ट की तैयारी पूरी हो चुकी है। विभागीय अफसरों के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे। प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट विद्यालयों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
-शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed