{"_id":"5c693ad8bdec227cde52f678","slug":"87-years-old-lady-joins-ignou","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमिसाल: 87 साल की उम्र में फिर शुरू की पढ़ाई, इग्नू में लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमिसाल: 87 साल की उम्र में फिर शुरू की पढ़ाई, इग्नू में लिया दाखिला
Sun, 17 Feb 2019 04:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी श्रीवास्तव
- फोटो : amar ujala
पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इस कहावत को 87 वर्ष की लक्ष्मी श्रीवास्तव ने सच साबित कर दिया है। इस उम्र में उन्होंने इग्नू के न्यूट्रीशन एंड डायटिक्स पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर मिसाल पेश की है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मी इस समय महानगर के आस्था ओल्ड एज हॉस्पिटल में रहती हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद विवि में वर्ष 1954 में भूगोल से एमए की उपाधि ली थी। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल पद पर नौकरी करने लगीं। पढ़ने की ललक ने उन्हें संस्कृत की पढ़ाई को प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी अनुमति लेकर कानपुर विवि से प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में एमए की परीक्षा पास की। लक्ष्मी के अनुसार वह लोगों को बताना चाहती हैं कि किसी भी काम के लिए कभी देर नहीं हुई होती है। जब आपको लगे, शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्हें देखकर अस्पताल के अन्य सदस्य भी दाखिला लेने की बात कर रहे हैं
वहीं, इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारी फीस जमा करेंगे। आस्था ओल्ड ऐज हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा लक्ष्मी श्रीवास्तव का यह प्रयास बाकी लोगों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्हें देखकर अस्पताल के अन्य सदस्य भी दाखिला लेने की बात कर रहे हैं।