फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8500 spokesperson to be recruited.

खुशखबरी: यूपी में 8500 प्रवक्ताओं की भर्ती जल्द

Thu, 02 Oct 2014 07:36 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
8500 spokesperson to be recruited.

राज्य सरकार वर्षों पुरानी राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती नियमावली बदलने जा रही है। भर्ती का अधिकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लेकर उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को देने की तैयारी है। इसके बाद जीआईसी में प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति और करीब 8500 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रवक्ता के कुल पदों में 50 फीसदी पद सीधी भर्ती और 50 फीसदी पदोन्नति का है। नियमावली में संशोधन न होने की वजह से विगत आठ वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन करते हुए राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं की भर्ती का अधिकार दिया गया था। लेकिन वर्ष 2007 में तत्कालीन माया सरकार ने इसे भंग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर प्रवक्ताओं की भर्ती का अधिकार लोकसेवा आयोग को दे दिया, पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नियमावली में संशोधन नहीं किया। तत्कालीन माया सरकार के दबाव में लोकसेवा आयोग ने उस समय राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं की भर्तियां कर ली थीं।

लोकसेवा आयोग ने वापस किया प्रस्ताव

8500 spokesperson to be recruited.

इसी आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाल ही में जब प्रवक्ताओं की भर्ती का प्रस्ताव लोकसेवा आयोग को भेजा, तो उसने यह कहते हुए इसे वापस कर दिया कि पहले नियमावली में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्थान पर उसका नाम किया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके आधार पर भर्ती नियमावली में संशोधन करने जा रहा है।

खुलेगा पदोन्नति का रास्ता
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता का 50 फीसदी पद पदोन्नति और 50 फीसदी पद सीधी भर्ती का है। एलटी शिक्षकों को पांच साल की सेवा के बाद प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति दी जाती है। पर नियमावली में संशोधन न होने से एलटी शिक्षकों को पदोन्नति वर्ष 2009 से नहीं मिल पा रही है।

वजह यह है कि नियमावली में संशोधन न होने से विभागीय पदोन्नति कमेटी के सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा। पदोन्नति कमेटी में जब तक लोकसेवा आयोग का एक सदस्य नहीं होगा, तब तक इसकी बैठक नहीं हो सकती।

इसलिए नियमावली संशोधित होने के बाद विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक बुलाकर वर्षों से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed