फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   85 lakh rupees fraud with doctor of KGMU.

Lucknow: कस्टम व सीबीआई का अफसर बनकर केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख ठगे, गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 12:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 12:12 PM IST
सार

ठग ने इंटरनेट कॉलिंग के जरिये महिला डॉक्टर से संपर्क कर कारगो में फर्जी पासपोर्ट व ड्रग्स होने की बात कही। दहशत में आई डॉक्टर ने कई बार में कुल 85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
85 lakh rupees fraud with doctor of KGMU.
आरोपी देवाशीष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कस्टम और सीबीआई का अफसर बनकर जालसाज ने डरा-धमकाकर केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर क्राइम थाने की टीम ने सोमवार को ठग को गिरफ्तार किया। महज 6 लाख रुपये खाते में फ्रीज कराए जा सके। बाकी की रकम ठग कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर चुका है। उसकी रिकवरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


आईटी कॉलेज के पास स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी डॉ. सौम्या गुप्ता केजीएमयू में कार्यरत हैं। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि वह दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से बोल रहा है। उसने बताया कि आपके नाम से एक कारगो बुक किया गया है, जिसमें फर्जी पासपोर्ट व ड्रग्स है। फिर उसने कहा कि कॉल सीबीआई अफसर को ट्रांसफर की जा रही है। उस शख्स ने जेल भेजने आदि की धमकी दी। जाल में फंसाने के बाद कुल 85 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहकीकात के बाद आजमगढ़ मसौना निवासी देवाशीष राय को गिरफ्तार किया गया है। उसी ने ठगी को अंजाम दिया। देवाशीष एमसीए पास है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये जुटाई जानकारी, इसलिए दहशत में थीं डॉक्टर
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गिरोह में कई लोग हैं। ठगी की रकम आते ही वह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। ताकि कोई रिकवरी न कर पाए। आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये डॉक्टर सौम्या के बारे में उसने जानकारी जुटाई थी। चूंकि बातचीत के दौरान आरोपी ने डॉक्टर को धमकी दी थी कि वह सात साल के लिए जेल चली जाएंगी। ये सुनकर वह दहशत में आ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed