फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   85% availability in district hospitals, but there are no skin and anti-venom medicines

Lucknow News: जिला अस्पतालों में 85% उपलब्धता, पर नहीं हैं त्वचा व विषनाशक दवाएं

Mon, 09 Jun 2025 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
85% availability in district hospitals, but there are no skin and anti-venom medicines
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बढ़ रही है। केजीएमयू और पीजीआई की साझा रिपोर्ट के मुताबिक, आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची वाली दवाओं में से प्रदेश के जिला अस्पतालों में 85 फीसदी दवाएं माैजूद हैं, मगर त्वचा, विषनाशक और विभिन्न जांच से पहले दी जाने वाली दवाओं की कमी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 80 फीसदी दवाओं की उपलब्धता को बेंचमार्क माना है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों को जीवनरक्षक दवाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दे रखा है। देश में वर्ष 2022 में आवश्यक दवाओं की पांचवीं राष्ट्रीय सूची जारी की गई थी। इसके मुताबिक, कुल 384 श्रेणियों की दवाएं जिला अस्पताल में होनी चाहिए। 27 सेक्शन में बांटी गईं इन दवाओं की कुल संख्या 459 तक पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं, केजीएमयू और पीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभागों ने जनवरी से जून 2023 के बीच जिला अस्पतालों में माैजूद दवाओं का परीक्षण किया। इसमें देखा गया कि दवाओं की उपलब्धता 85 फीसदी के करीब है। एनेस्थीसिया, डायलिसिस समेत अन्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में माैजूद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रिपोर्ट जर्नल ऑफ हेल्थकेयर क्वालिटी रिसर्च में प्रकाशित हुई है। इसमें अनमोल जैन, नितिन दत्त भारद्वाज, एम. सुहैब, पी. श्रीवास्तव, एस. खान, एस. रावत, नाद जैन, एम. भारद्वाज और महविश सुहैब शामिल रहे।
विषनाशक दवाएं सिर्फ 53.85 फीसदी मिलीं
अध्ययन के दाैरान देखा गया कि अस्पतालों में सबसे कम उपलब्धता एंटीडोंट्स यानी विषनाशक दवाओं की ही थी। अस्पतालों में इनकी उपलब्धता का प्रतिशत 53.85 फीसदी था। इसके बाद 57.14 फीसदी उपलब्धता डायग्नोस्टिक एजेंट यानी विभिन्न जांच से पहले दी जाने दवाओं की रही। त्वचा संबंधी दवाओं की उपलब्धता भी सिर्फ 58.33 फीसदी ही थी।


आठ प्रकार की दवाओं की उपलब्धता शत-प्रतिशत
अस्पतालों में एनेस्थीसिया, एंटीएलर्जी, ड्यूरेटिक यानी पेशाब संबंधी गड़बड़ी, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सांस संबंधी, जल इलेक्ट्रोलाइट-एसिड-बेस की गड़बड़ी ठीक करने वाली और कोविड-19 महामारी की दवाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed