फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   823 new corona positive alongwith 40 kgmu doctors

केजीएमयू के 40 से ज्यादा डॉक्टर समेत 823 नए कोरोना मरीज, 13 की मौत

Fri, 04 Sep 2020 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
823 new corona positive alongwith  40 kgmu doctors
केजीएमयू के 40 से ज्यादा डॉक्टर समेत 823 नए कोरोना मरीज, 13 की मौत
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार को 823 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें केजीएमयू के कोविड हॉस्पिटल के अधीक्षक, 40 से ज्यादा डॉक्टर और कई कर्मचारी हैं।
इसके अलावा प्रयागराज से भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 30128 हो गई है। इसके अलावा 13 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिसमें एक महिला मरीज बाराबंकी की है। राजधानी में कोरोना से जान गंवाने वालों आंकड़ा 392 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आने के बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी को पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उनका एक्स-रे व खून की जांचे कराईं। उधर, चिनहट के शिवपुरी विद्युत उपकेंद्र पर इंजीनियर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के दो वार्ड ब्वॉय भी संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद दवा काउंटर को सैनिटाइज करने के लिए 24 घंटे बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
रोजाना 600 चिकित्सा कर्मियों के लिए जा रहे सैंपल
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस अब खतरनाक हो गया है। बीते दिनों सभी विभागों में फैकल्टी व कर्मियों की कोविड जांच की गई थी। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे में रोजाना 600 चिकित्सा कर्मियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। दो सितंबर को आई रिपोर्ट में 40 से ज्यादा डॉक्टर के अलावा कई कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें आर्थोपैडिक विभाग के भी पांच कर्मचारी भी हैं। केजीएमयू में कोविड हॉस्पिटल के अधीक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
यहां मिले मरीज
गोमती नगर में 52, कैंट में 47, रायबरेली रोड में 42, इंदिरा नगर में 37, जानकीपुरम में 31, मडिय़ांव में 31, आलमबाग में 29, हजरतगंज में 29, महानगर में 29, आशियाना में 28, चौक में 27, चिनहट में 26, तालकटोरा में 24, अलीगंज में 24, ठाकुरगंज में 22, गुडंबा में 19, हसनगंज में 16, काकोरी में 11, कैसरबाग में 10, पारा में 10 व सरोजनीनगर में 11 कोरोना रोगी मिले हैं।

अलीगंज के युवक ने तोड़ा दम
बुखार आने पर अलीगंज निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने जांच कराई तो 31 अगस्त को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इंदिरानगर के 55 वर्षीय मरीज ने भी केजीएमयू में दम तोड़ दिया। इसी तरह विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 अन्य मरीजों की भी सांसें थमी हैं। उधर, बाराबंकी के जैतपुर निवासी 60 वर्षीय संक्रमित महिला की भी केजीएमयू में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed