फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंधी-पानी के बाद दिखे तबाही के निशान

आंधी-पानी के बाद दिखे तबाही के निशान

Mon, 14 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी के बाद दिखे तबाही के निशान
बहराइच। तराई में काफी इंतजार के बाद रविवार देर रात आंधी-पानी ने दस्तक दी। पहले धूल भरी आंधी ने जमकर तबाही मचायी। फिर शुरू हुआ वर्षा का क्रम भोर तक जारी रहा। आंधी के दौरान शहर के साथ कस्बे व ग्रामीण अंचलों में लोगों के फूस के मकान, टीन शेड पत्ते की तरह उड़ गए।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तार टूटने से बिजली गुल रही। बिछिया बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय का छप्पर भी तहस-नहस हो गया। इनकी चपेट में आकर छह लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार निजी चिकित्सकों के यहां कराया गया है। ग्रामीण अंचलों में दिन में भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार रात 10 बजे के आसपास अचानक धूल भरी हवा चलने लगीं। लगभग 50 मिनट तक जिले के लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा। हवा की गति लगभग 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से थी। शहर के बख्शीपुरा और दरगाह क्षेत्र में पांच स्थानों पर पेड़ ढहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शीपुरा में राजेश और निजामुद्दीन का टीनशेड उड़ गया। वहीं जंगल से सटे इलाकों में जमकर तबाही हुई। सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के निकट 22 पेड़ जड़ से उखड़ गए। बिछिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय का छप्पर तहस-नहस हो गया। झगरू, राधेश्याम, ननकऊ और लल्लू का छप्पर भी उड़ गया।

फकीरपुरी गांव में बांधू पुत्र कल्लू का मकान ढह गया। महसी तहसील क्षेत्र में तटबंध पर चार झोपड़ियों के छप्पर उड़े। यहां चपेट में आकर रमपता, ननकई, शिवकुमार और भगेलू समेत छह लोग चोटहिल हुए। आंधी के दौरान कैसरगंज, महसी, शिवपुर, नानपारा और नवाबगंज इलाकों में नौ स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई ठप हो गई।

तेंदुए ने तीन मवेशियों का किया शिकार
बिछिया। आंधी के दौरान कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज में स्थित बनकटी गांव के लोग जब अपने को संभालने में लगे हुए थे। तभी गांव में पहुंचे तेंदुए ने दो गाय व एक बछिया पर हमला कर उसे मार डाला। हमले में एक पाड़ा जख्मी हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा मनोज पाठक व वन्यजीव रक्षक परशुराम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।


आंधी में चार घंटे फंसी रहीं राज्यमंत्री
कतर्नियाघाट। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल की शादी की रविवार को वर्षगांठ थी। वे अपने समर्थकों के साथ वर्षगांठ की खुशी मनाने कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज गेस्ट हाउस में गई थी।

जब वे काफिले के साथ वापस लौट रही थीं, तभी गिरिजापुरी-बिछिया मार्ग पर पेड़ गिरा मिला, जिसके कारण चार घंटे राज्यमंत्री काफिले के साथ सड़क पर फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed