{"_id":"5af331124f1c1b76098b8e5b","slug":"81525887250-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत
Updated Wed, 09 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के खड़सरा गांव में मंगलवार रात एक कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। घटना के वक्त घर में मौजूद पति व तीन नाती-नातिन समय रहते बाहर निकल गए, जबकि बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मंगरू मंगलवार रात अपने कच्चे मकान में पत्नी पुत्ता देवी (60) व नाती रोहित, जितेंद्र व नातिन राखी के साथ सो रहे थे। रात साढ़े 10 बजे अचानक मकान भर-भराकर गिरने लगा। समय रहते ही मंगरू अपने नाती व नातिन को लेकर घर से बाहर निकल गए, मगर उनकी पत्नी पुत्ता देवी फंस गईं।
ग्रामीणों ने मकान के मलबे में फंसी पुत्ता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार शिव नरेश सिंह व लेखपाल राममूर्ति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। नायब तहसीलदार ने कहा कि, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।