फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आसमान से बरसी आग, 40 डिग्री पारे से हाल बेहाल

आसमान से बरसी आग, 40 डिग्री पारे से हाल बेहाल

Thu, 26 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आसमान से बरसी आग, 40 डिग्री पारे से हाल बेहाल
चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर के वक्त लोग घरों में दुबकने को मजबूर
विज्ञापन

सीतापुर। पिछले कई दिनों से गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर में लोग घरों व प्रतिष्ठानों में दुबकने को मजबूर हो गए।

इक्का-दुक्का लोग ही बाहर सड़क पर दिखाई दिए। वह भी इस कहर बरपाती बैसाख की दुपहरी में पसीना-पसीना नजर आए। यही नहीं रात का भी तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने उत्तरी पश्चिमी हवा की वजह से लू के थपेड़े चलने और पारे में उछाल की बात कही है। आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने के संकेत ने दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ी और यह हवा लू के थपेड़ों में बदल गईं। वहीं, सूरज आग उगलने लगा। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का पारा 40 डिग्री के पार होने के चलते पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पाई। तापमान बढ़ने व आसमान साफ रहने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा से वातावरण में नमी की मात्रा में रोजाना कमी आ रही है। वही,ं आद्रता में भी गिरावट आई है।

हालांकि शाम करीब छह बजे से पारा नीचे आने लगा। लेकिन उमस से छुटकारा नही मिल सका। रात के समय भी वातावरण में गर्मी बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को पारे में उछाल के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

स्कूली बच्चे हो रहे बेहाल
बैसाख की दुपहरी इस तरह कहर बरपा रही है कि आमजन के साथ स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा बेहाल हो रहे हैं। दोपहर में बदन झुलसाती धूप व गर्म लू के थपेड़ो के बीच स्कूलों में अवकाश के बाद घर जाने वाले बच्चे पसीने से तरबतर हो जाते हैं। अभिभावक अपने बच्चों की सेहत को लेकर फिक्रमंद हो रहे हैं।


शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी डिमांड
दोपहर में भीषण लू चलने से शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। जिससे आम का पना, गन्ने का जूस, मैंगो जूस, बेल का शरबत, लस्सी, नींबू पानी आदि पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हो गया है। लिहाजा, शहर में जगह-जगह पर इन पेय पदार्थों के ठेले दिखाई देने लगे हैं। गर्मी से बेहाल लोग राहत पाने के लिए इन पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed