{"_id":"5a8db43f4f1c1bb1208ba872","slug":"81519236159-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
गौरीगंज। पीपरपुर क्षेत्र में शनिवार को अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम ने मौके से करीब 14 सौ लीटर नकली (अपमिश्रित) शराब बरामद की है। इसमें पौने दो सौ लीटर शराब शीशियों में भरकर पेटियां तैयार की गई थीं। फैक्ट्री से सैकड़ों खाली शीशियों के साथ रैपर, कलर, गत्ता व पैकिंग मशीन भी मिली है। इस दौरान तीन लोग पकड़े गए और दो भाग निकले।
पीपरपुर क्षेत्र के गाजीपुर गांव में शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर स्वाट टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से शनिवार रात छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को एक कमरे में शराब बनाते पकड़ा और दो लोग भाग निकले। टीम ने खाली पड़े मकान से 1,200 लीटर तैयार की जा रही नकली (अपमिश्रित) शराब के साथ 18 पेटियों में भारी शराब (175 लीटर) की शीशियां बरामद कीं। इसके साथ 10 ड्रम, एक प्लास्टिक की पानी की टंकी, एक पैकिंग मशीन, सरकारी ठेके की शराब की शीशी में लगने वाले रैपर की 163 शीट, 35 गत्ता खाली शीशियां, चार गत्ता ढक्कन, एक शीशी एसेंस, रंग आदि सामान मिला है।
पकड़े गए लोगों की पहचान सांगापुर गांव निवासी राकेश कुमार, खरगापुर निवासी सुदामा कोरी व भादर निवासी अजीत के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मौके से भागे लोगों के नाम भादर निवासी अमित व सांगापुर निवासी सुनील हैं। यह जानकारी सोमवार को एसपी कुंतल किशोर व एएसपी बीसी दुबे ने दी। बताया कि यह फैक्ट्री कई माह से चल रही थी। अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सरकारी ठेकों पर होती थी सप्लाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नकली शराब से भरी शीशियों पर वही रैपर लगाया जाता था जो सरकारी ठेकों पर सप्लाई होने वाली शराब की शीशी पर लगता है। बताया कि आठ से 10 रुपये तैयार होने वाली नकली शराब की शीशी सरकारी ठेकों पर 65 रुपये में बिकती थी।
मुख्य आरोपी को कोई उल्लेख नहीं
सूत्रों का कहना है कि अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन प्रतापगढ़ जिले का वह व्यक्ति कर रहा था, जिसके पास अमेठी जिले में देसी शराब के कई ठेके हैं। इस शराब को वह अपने ठेकों के अलावा कई अन्य ठेकों पर सप्लाई करता था। हालांकि पुलिस की लिखा-पढ़ी में मुख्य आरोपी का जिक्र तक नहीं किया गया।