{"_id":"5a6764274f1c1b6c268b60b3","slug":"81516725287-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति के लिए मां का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपति के लिए मां का कत्ल
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। एक बेटे ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए मां का कत्ल कर दिया। मां रात में नातिन के साथ सो रही थी। तभी बेटे ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस गला दबाकर हत्या कर दी। संपत्ति को लेकर बेटे का आए दिन मां के साथ विवाद होता रहता था। पुलिस ने मृतका के दामाद की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुत्र फरार है।
थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडित पुरवा निवासी सोहबता (70) पत्नी रामसुमेर घर में इकलौते पुत्र मायाराम और बहू के साथ रहती थी। मायाराम और उसकी बहू वृद्धा को प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण वृद्धा को उसकी पुत्री रीता व दामाद हनुमान प्रसाद अपने घर श्रावस्ती के हरिहरपुर नगर ले गए थे।
कुछ दिनों बाद सोहबता घर लौटी तो दामाद की मदद से बेटे से बंटवारा कर अलग झोपड़ी बनाकर रहने लगी। वह पुश्तैनी चार बीघा जमीन भी पुत्री व दामाद के नाम करने की बात कह रही थी। यह बात पुत्र मायाराम को नागवार गुजरी। इससे आए दिन विवाद होता था। गांव के लोग बताते हैं कि दो दिन पूर्व भी मां बेटे में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार की रात छत से मायाराम मां के घर में घुसा। वह एक कमरे में नातिन के साथ सो रही थी। तभी मायाराम ने उसकी हत्या कर दी। वृद्धा की चीख पर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक वह फरार हो गया। सुबह सूचना पाकर थाना प्रभारी राम अवतार यादव व सीओ एसके यादव मौके पर पहुंचे।
सीओ ने बताया कि ग्रामीणों और पड़ोसियों ने मायाराम द्वारा मां की हत्या करने का बयान दिया है। मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। गले पर दबाव के निशान हैं। इस मामले मेें मृतका के दामाद हनुमान ने भी मायाराम को नामजद करते हुए तहरीर दी है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया आरोपी पुत्र घटना के बाद से फरार है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।