{"_id":"5a5a38074f1c1bac3f8b4afa","slug":"81515862023-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन जारी, ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन जारी, ठिठुरते रहे लोग
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में पखवारे भर बाद शनिवार दोपहर धूप निकली पर लोगों को इससे राहत नहीं मिली। गलन के कारण पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। पछुवा हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई।
तराई में ठंड से निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को पखवारे भर बाद सुबह कोहरा छंट गया, पर धुंध छायी रही। मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
धूप निकलने से मामूली राहत का एहसास लोगों को जरूर हुआ। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एमवी सिंह ने बताया कि चल रही बर्फीली पछुवा हवा के कारण बुधवार को बहराइच का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ।
विज्ञापन
सुबह कोहरा नहीं रहा मामूली धुंध जरूर रही। पछुवा हवा के कारण ठंड में कमी नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि अभी मौसम में उतार चढ़ाव का दौर आगामी तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है।
रात में लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। तीन दिन बाद चटक धूप निकलने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही मौसम में सुधार शुरू हो जाएगा।