फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खेत की बाड़ में उतरा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत

खेत की बाड़ में उतरा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत

Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खेत की बाड़ में उतरा हाईटेंशन करंट, किसान की मौत
नैमिषारण्य (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर गांव में फसल की रखवाली के लिए एक किसान ने खेत की बाड़ मेें हाईटेशन करंट दौड़ा दिया। इससे करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। मृत किसान के परिवारीजनों ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी राकेश कुमार (35) रविवार की रात गांव के बाहर स्थित अपने गन्ने के खेत की सिंचाई के लिए निकला था। बताते हैं कि राकेश के पास ही रणविजय का खेत है। इस खेत के चारों तरफ लगी बाड़ में रणविजय के भाई जितेंद्र बहादुर व एक अन्य व्यक्ति ने हाईटेंशन लाइन का करंट उतार रखा था। खेत को जा रहा राकेश इस बात से अंजान था। जैसे ही राकेश रणविजय के खेत के पास से गुजरा, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। रात होने की वजह से आसपास खेतों में भी कोई मौजूद नहीं था। करंट लगने से झुलसकर राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब राकेश घर नहीं लौटा, तब परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे। राकेश का भाई मुकेश उसे तलाशने के लिए खेत की तरफ गया। वहां का हाल देख मुकेश के पैरों तले जमीन खिसक गई। रणविजय के खेत में लगी बाड़ पर राकेश का शव लटका था। उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। खबर पाते ही गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत में उतरे तारों को काटा और शव को बाड़ से अलग किया। घटना के संबंध में मृतक के पिता महिपाल ने गांव के ही जितेंद्र बहादुर व शमीम आदि के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने जंगली जानवरों को मारने के लिए खेत में करंट उतारा था। सीओ राधारमण सिंह ने बताया कि इस मामले में परिवारीजनों की तहरीर पर अजीजपुर के शमीम व जितेंद्र बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स
पावर कॉर्पोरेशन भी करेगा कार्रवाई
खेत में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत की सूचना मिली है। खेत में कुछ लोगों ने अनाधिकृत तरीके से हाईटेंशन लाइन से करंट उतारा था। इसकी जांच की जा रही है। पॉवर कॉर्पोरेशन इस संबंध मेें जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज वर्मा, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed