{"_id":"59cbef4b4f1c1b71548b4c2d","slug":"81506537291-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से लगी आग
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर से भड़की आग में पिता पुत्री झुलसे
इसरौली (बाराबंकी)। बताशे बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे भड़की आग में पिता पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने सिलेंडर को तालाब में फेंक दोनों को बचाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर बिलौली निवासी अमर सिंह (35) पानी बताशा बेचने का कार्य करता है। बुधवार को वह सिलेंडर लगाकर गैस भट्ठी जलाकर पानी के बताशे बना रहा था। अचानक भट्ठी के पास से सिलेंडर का पाइप निकल गया।
जिससे बताशे तल रहे अमर सिंह आग की चपेट में आ गया। इतने में खेलते खेलते उसकी तीन वर्षीय पुत्री महक आ गई और वह भी आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर परिवारीजनों ने लाठी से सिलेंडर फंसा कर पास के तालाब में फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे पिता पुत्री को सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।