{"_id":"662ad5da39f845bbdb031404","slug":"810-quintals-of-substandard-cheese-destroyed-nine-samples-filled-raebareli-news-c-101-1-slko1033-113684-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 8.10 क्विंटल घटिया पनीर नष्ट, नौ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 8.10 क्विंटल घटिया पनीर नष्ट, नौ नमूने भरे
Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लालगंज और सदर तहसील क्षेत्र में घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। 8.10 क्विंटल घटिया पनीर को जब्त करने के बाद नष्ट करा दिया गया तो 80 किलोग्राम मलाई व चीनी का शीरा भी नष्ट कराया गया। टीम ने नौ खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा है। टीम ने 2,48,200 रुपये कीमत के खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को लालगंज तहसील के महरानीगंज और सदर तहसील के दाउदनगर में छाप मारा। महरानीगंज स्थित नातेदार स्वीट्स से पनीर व छेना का नमूना लेकर 12 हजार कीमत की 40 किलो मलाई, 42 हजार कीमत की 1.40 क्विंटल पनीर और 1200 रुपये का चीनी की शीरा नष्ट कराया गया। महरानीगंज में ही गुप्ता स्वीट्स से पनीर का नमूना लेने के साथ ही छह हजार कीमत की 20 किग्रा पनीर को नष्ट कराया गया।
दाउद नगर स्थित आरवी डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स से क्रीम, पामोलीन ऑयल, पनी, खोवा, स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना भरा। यहां 45 हजार रुपये कीमत की 1.50 क्विंटल पनीर नष्ट कराई गई। टीम ने दाउदनगर में ही शहबान टेडर्स के वाहन को रोककर करीब 1.50 लाख कीमत की पांच क्विंटल पनीर को नष्ट कर दिया। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।