{"_id":"5d79ddc78ebc3e93a230c0af","slug":"81-cases-filed-against-sp-leader-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता आजम खां पर अब तक 81 केस दर्ज, खुल सकती है हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता आजम खां पर अब तक 81 केस दर्ज, खुल सकती है हिस्ट्रीशीट
Thu, 12 Sep 2019 12:09 PM IST
ishwar ashish
विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अब तक दर्ज 81 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। आजम खां के लिए आने वाले दिन और मुश्किलों भरे हो सकते हैं। उनपर लगे कई गंभीर आरोपों को देखते हुए अब आजम की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि आजम का नाम भू-माफिया के तौर पर दर्ज कराए जाने के बाद से ही उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने व आगे की कार्रवाई पर प्रदेश सरकार ने मन बना लिया। आजम के करीबी भी इसकी लपेटे में आएंगे। उन्हें चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जल्द हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कवायद को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही शुरू की जा सकती है। संभावित कार्रवाई पर फिलहाल कोई अफसर औपचारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं, रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट पर उनके पास फिलहाल प्रस्ताव नहीं आया है। पुलिस कप्तान डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि आजम पर दर्ज मुकदमों में कई में गंभीर आरोप हैं।