फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   81 Assistant professors will be dismissed.

UP News: मेडिकल कॉलेजों के 81 असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त करने की तैयारी, नियुक्ति लेने के बाद नहीं लौटे

Wed, 19 Jul 2023 12:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jul 2023 12:14 PM IST
सार

13 मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति लेने के बाद नहीं लौटने वाले 81 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त करने की तैयारी है। इन्हें छह जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने का मौका दिया गया था पर वो नहीं लौटे।

विज्ञापन
81 Assistant professors will be dismissed.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 81 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति लेने के बाद नहीं लौटे हैं। अब इन सभी को बर्खास्त कर सीटें रिक्त करने की तैयारी है। इन सीटों पर दोबारा अधियाचन भेजा जाएगा। हालांकि सात असिस्टेंट प्रोफेसरों ने चिकित्सकीय समस्या बताते हुए जल्द ही लौटने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


उप्र लोकसेवा आयोग से वर्ष 2021 से मई 2023 के बीच 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए करीब ढाई सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई। जून में संबंधित कॉलेजों में भेजे गए असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची तैयार की गई। इसमें पता चला कि 88 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह ने नोटिस भेजा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस


इन्हें चेतावनी के साथ छह जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने का मौका दिया गया था। इस तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। इस नोटिस के बाद सात असिस्टेंट प्रोफेसरों ने जवाब दिया है।

उन्होंने परिजनों अथवा खुद के चिकित्सकीय समस्या बताते हुए वक्त मांगा है। जबकि 81 ने कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में अब इन 81 असिस्टेंट प्रोफेसरों का पद रिक्त घोषित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed