{"_id":"6599a24663a005cf630efcd4","slug":"800-schools-did-not-feed-data-on-u-dice-raebareli-news-c-101-1-slko1034-9110-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 800 स्कूलों ने यू-डायस पर नहीं की डाटा फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 800 स्कूलों ने यू-डायस पर नहीं की डाटा फीडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम चार महीने से चल रहा है। इसमें लगभग 800 स्कूलों की लापरवाही सामने आई हैं, जिन्होंने डाटा फीडिंग पूरी नहीं की है या फिर काम ही नहीं शुरू किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 15 दिन में काम पूरा नहीं किया तो मान्यता रद्द किए जाने की संस्तुति कर दी जाएगी।
जिले में संचालित 3,618 विद्यालयों व मदरसों को अपने स्कूल की प्रोफाइल व फैसिलिटी, टीचर मॉड्यूल और स्टूडेंट मॉड्यूल की फीडिंग यू-डायस पोर्टल पर करनी है। इसके अंतर्गत विद्यालय, शिक्षक व विद्यार्थी के बारे में पूरी जानकारी देनी होती है। यह काम सितंबर 2023 में शुरू हो गया था, लेकिन स्कूलों की ढिलाई की वजह से अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। कई बार प्रशिक्षण दिए जाने, बैठकों में समझाने और पत्र भेजे जाने के बाद भी तेजी नहीं दिख रही है।
जिले में 530 विद्यालयों ने स्टूडेंट मॉड्यूल की फीडिंग का काम शुरू नहीं किया है, जबकि 768 स्कूलों ने टीचर मॉड्यूल और 437 विद्यालयों ने स्कूल प्रोफाइल एवं फैसिलिटी का डाटा नहीं दिया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिले के लगभग 800 मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व मदरसा स्कूलों का डाटा फीडिंग अभी भी अवशेष है। इससे जाहिर है कि लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए सभी स्कूल डाटा फीडिंग का काम 15 दिन में पूरा कर लें। समय से काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया जाएगा। यू-डायस कोड स्वत: निष्क्रिय कर दिया जाएगा। साथ ही 31 जनवरी 2024 तक के डाटा को फाइनल मानते हुए यू-डायस पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। बीएसए ने बीईओ से भी काम पूरा करवाने को कहा है।