फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   800 railway workers took a pledge to protect the environment

Lucknow News: 800 रेलकर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
800 railway workers took a pledge to protect the environment
लखनऊ। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में लोगों का जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर महेंद्र सिंह ने किया। यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों, वेंडरों और सफाईकर्मियों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। रेलकर्मियों ने 800 पौधे भी रोपे। लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग जंक्शन, बस्ती और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी गई। एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बायोडिग्रेडेबल सामग्री अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्लेटफॉर्म, ट्रैक, नालियों, पार्कों, कार्यालयों और कॉलोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से संबंधित पम्फलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed