{"_id":"67cb527a9d01a971a50a66d4","slug":"80-cameras-were-searched-but-no-clue-of-the-girls-was-found-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1107553-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 80 कैमरे खंगाले, नहीं लगा किशोरियों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 80 कैमरे खंगाले, नहीं लगा किशोरियों का सुराग
विज्ञापन
80 कैमरे खंगाले, नहीं लगा किशोरियों का सुराग
लखनऊ। मोहान रोड स्थित निर्वाण राजकीय बालगृह से दो किशोरियों के भागने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की दो टीमें किशोरियों की तलाश कर रही हैं। अभी तक कुल 80 कैमरे खंगाले गए हैं। हालांकि, किशोरियों का सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरी आखिरी बार आलमनगर स्टेशन की ओर जाते दिखाई दी थीं। चारबाग, ऐशबाग, मानकनगर, बादशाहनगर और आगरा एक्सप्रेस वे पर पुलिस की टीम ने दोनों की तलाश की है। दोनों किशोरियाें के रेलवे स्टेशन पर ही होने की आशंका जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात में दोनों बालगृह से से भाग निकली थीं। बालगृह की अधीक्षिका प्रीति मिश्रा ने इस मामले में पारा थाने में केस दर्ज कराया है। किशोरियों ने आंगन में बेंच लगाया था। इसके सहारे जंगले के छज्जे पर चढ़ गईं। दोनों ने भागने के लिए ईंट की सीढ़ी बनाई थी। दोनों मूक बधिर हैं।