फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 thousand kilometer journey from Ayodhya to Rameswaram

साइकिल यात्री से मिले अखिलेश: अयोध्या से रामेश्वरम तक 8 हजार किलोमीटर की यात्रा, 6 अप्रैल से हुई थी शुरुआत

Sat, 12 Aug 2023 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2023 को अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु में रामेश्वरम पर से 5 अगस्त 2023 को यात्रा पूरी की। 

विज्ञापन
8 thousand kilometer journey from Ayodhya to Rameswaram
अखिलेश यादव ने अभिषेक सावंत श्रीवास्तव का उत्साह बढ़ाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने शनिवार को भेंट की। सपा अध्यक्ष ने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2023 को अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु में रामेश्वरम पर से 5 अगस्त 2023 को यात्रा पूरी की। उन्होंने 115 दिनों में अपनी साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के हर वर्ग से जुड़ते हुए सामाजिक सौहार्द कायम किया। इस अवसर पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, सारिक खान, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल, शिखर, मनु लाला, प्रत्यूष, कैय्याजूल हसन, अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदनाम करने की साजिश रच रही भाजपा : अखिलेश

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा साजिश करके सपा नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई और भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें हारेगी। वे शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कोई कोर कसर न छोड़ें। भाजपा सरकार बुलडोजर से प्रदेश में अराजकता फैला रही है। सत्ता का दुरुपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। कहा, भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed