{"_id":"c967bd5e3f40c64a56468af0e16c6836","slug":"8-nomination-cancled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद आठ का नामांकन खारिज, समर्थकों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद आठ का नामांकन खारिज, समर्थकों का हंगामा
अंकित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Apr 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज सीट पर कम प्रत्याशी होने से जांच कार्य शाम तक पूरा हो गया, लेकिन लखनऊ सीट पर प्रत्याशियों की रिकार्ड संख्या के कारण नामांकन पत्रों की जांच आधी रात के बाद भी जारी थी।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चली नामांकन पत्रों की जांच के बाद लखनऊ सीट से सात और मोहनलालगंज सीट से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र खामियों का निरस्त हो गया।
विज्ञापन
नामांकन खारिज होने के बाद अब लखनऊ सीट पर 50 व मोहनलालगंज सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अब शनिवार तक नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे से चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
लखनऊ सीट पर सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम और एआरओ की मौजूदगी में इस दौरान हर प्रत्याशी के नामांकन पत्र के साथ संलग्न अभिलेख व शपथ पत्र आदि की गहन पड़ताल हुई।
इस दौरान बीच बीच में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जावेद जाफरी का नामांकन जांच में निरस्त हो जाने की अफवाह भी रही।
देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद आप समर्थित जावेद जाफरी व आदर्श शास्त्री दोनों का ही नामांकन पत्र पूरी तरह ठीक पाए जाने की बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने बताया कि जांच के बाद लखनऊ सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले राम कुमार शुक्ला, निगमेंद्र सिंह, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, संतोष शर्मा, मो. फईम, डीएस रावल व शरद कुमार दुबे का नामांकन तकनीकी खामियों के कारण निरस्त कर दिया गया।
इस दौरान पीस पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल करने वाले मो. रईस के नामांकन पत्र में पंजीकृत राजनीतिक दल का जिक्र किए जाने पर आपत्ति जताई गई।
इस पर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने वकील के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा किया। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ने भी जांच के दौरान अपने पर्चे पर जतायी आपत्ति को गैरवाजिब बता हंगामा किया।
मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर समर्थकों को परिसर से बाहर कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया।
दूसरी तरफ मोहनलालगंज सीट पर हुई नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले हरदेव प्रसाद का नामांकन शपथ-पत्र में कालम 6 ख नहीं भरे जाने के कारण अपूर्ण मानते हुए खारिज कर दिया गया।
पूर्ण शपथ-पत्र दाखिल करने को हरदेव प्रसाद को लिखित सूचना पूर्व में दी जा चुकी थी लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक शपथ पत्र दाखिल न किए जाने के कारण ही जांच के बाद हरदेव प्रसाद का नामांकन निरस्त हो गया।