{"_id":"5fc122cf0be57025e54199cb","slug":"8-8-lakh-women-employed-in-up-during-the-corona-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोरोना काल में 8.8 लाख महिलाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोरोना काल में 8.8 लाख महिलाओं को मिला रोजगार
Fri, 27 Nov 2020 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Nov 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौरान भी बीते आठ माह में प्रदेश में 8 लाख 80 हजार 500 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया गया। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू किए गए नए कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
मिशन के निदेशक सुजीत कुमार के अनुसार नए कार्यों में लगे समूह की प्रत्येक महिला को हर महीने औसतन पांच से सात हजार रुपये महीने तक आय हो रही है। सबसे ज्यादा 6.80 लाख रोजगार आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार के वितरण में उपलबध कराया गया।
विज्ञापन
कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का संकट आने पर प्रदेश सरकार ने मिशन की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार वितरण, बिजली के बिल वितरण एवं वसूली, मास्क एवं सैनिटाइजर बनाने, दुग्ध उत्पादन कंपनी, स्कूल यूनिफार्म बनाने, बैंकिंग सखी, कैंटीन संचालन जैसे कार्य सौंपे।
विज्ञापन
मिशन में इस वर्ष प्रदेश के लिए 1965 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। केंद्र ने 394.77 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, मिशन के बास गत वित्तीय वर्ष का 388.62 करोड़ रुपये बचा हुआ था।