फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   79.34 lakhs cheated in the name of investing in shares

Lucknow News: शेयर में निवेश के नाम पर 79.34 लाख ठगे

Mon, 13 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
79.34 lakhs cheated in the name of investing in shares
शेयर में निवेश के नाम पर 79.34 लाख ठगे
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने शेयर में निवेश का झांसा देकर तीन लोगों से 79.34 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कैंट निवासी सैन्यकर्मी नवीन के मुताबिक 28 नवंबर को उनके पास कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को चाणक्य चीफ एनालिसिस्ट का कर्मी बताते हुए शेयर में निवेश करने का झांसा दिया। हामी भरने पर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा लिया। नवीन ने 40 लाख रुपये निवेश किए। 50 लाख का मुनाफा होने पर उन्होंने रकम निकालनी चाही तो ठगों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


तेलीबाग के सेवानिवृत्त सूबेदार राकेश सिंह ने बताया कि ग्रैच्युटी के 9.34 लाख रुपये कहीं निवेश करने थे। तभी एक जालसाज ने संपर्क किया। उसने खुद को सेबी रजिस्टर एडवाइजर बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश करने की बात कही। उनसे जीरोधा नामक एप के जरिये डीमैट अकाउंट खुलवाया और 9.34 लाख रुपये निवेश करा दिए। कुछ दिन बाद ग्रुप के एजेंट ने उन्हें बिना सूचना दिए शेयर बेच दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हसनगंज के बादशाह बाग में रहने वाले विनीत कुमार वर्मा के पास 30 अक्तूबर 2024 को आईएनडी मनी प्रा.लि. का मैसेज आया। इसमें कम समय में मुनाफा कमाने की बात लिखी थी। लालच में पड़कर विनीत ने चीता प्रोजेक्ट नामक एप में 30 लाख रुपये निवेश कर दिए। आठ करोड़ का मुनाफा दिखने पर जब रकम निकालनी चाही तो वह असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed