फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   77 lakhs cheated in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर 77 लाख ठगे

Sun, 11 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
77 lakhs cheated in the name of investment
निवेश के नाम पर 77 लाख ठगे
लखनऊ। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर गोमतीनगर विस्तार सेक्टर -7 स्थित पार्थ आध्यांत अपार्टमेंट निवासी शिव वर्मा व उनके दोस्त महेश कुमार सिंह से 77 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने व्यापार में निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर रकम ली थी। शिव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शिव वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में दोस्त महेश कुमार सिंह के माध्यम से गोल्फ व्यू अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी निवासी एसएन सिंह से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान एसएन सिंह ने बताया कि वह, उनका बेटा स्वयं और बहू स्वाति व्यवसाय करते है। इसमें निवेश करने का न्यौता दिया। बताया कि बहू शेयर खान कंपनी की एजेंट है। निवेश पर 10 प्रतिशत मुनाफा प्रतिमाह दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

शिव ने 37 लाख और महेश सिंह निवासी विपुलखंड -5 ने 40 लाख रुपये का निवेश किया। मुनाफे संग दोनों दोस्तों की रकम 1.46 करोड़ है। पीड़ितों ने बताया कि मुनाफा मांगने पर आरोपियों ने आनाकानी शुरू कर दी। पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ितों ने जेसीपी क्राइम से मुलाकात कर शिकायत की। अब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाने में एसएन सिंह, स्वयं सिंह और स्वाति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed