फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   76th Jashne Miladunnabi will be celebrated in Jhandewala Park

Lucknow News: झंडेवाला पार्क में सजेगा 76 वां जश्ने मिलादुन्नबी

Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
76th Jashne Miladunnabi will be celebrated in Jhandewala Park
ईद मिलादुन्नबी की जश्न की तैयारी को लेकर बैठक करते मरकजी मिलादुन्नबी कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत
लखनऊ। मोहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिवस (12 वफात) की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को मरकजी मिलादुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में झंडे वाला (अमीनुद्दौला) पार्क में 76वां जश्ने मिलादुन्नबी और अखिल भारतीय नातिया मुशायरा का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर देशभर से प्रसिद्ध मुस्लिम धार्मिक वक्ता और शायर शिरकत करेंगे। रविवार को कमेटी की विशेष बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक का आयोजन मो. मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन, अमीनाबाद में मौलाना डॉ. फरमान नदवी की अध्यक्षता में हुआ। शुरुआत जुबेर अहमद ने कुरान पाठ से की। मौके पर अकील गाजीपुरी, साबित लखनवी और बशारत लखनवी ने नाते पाक पेश की।
विज्ञापन

कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एमए हसीब एडवोकेट ने बताया कि नौ रबी उल अव्वल को पार्क में कमेटी के कैंप ऑफिस का दोपहर दो बजे उद्घाटन होगा। कोषाध्यक्ष काजी अकरम जिया ने चंदा अभियान को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी खान मोहम्मद अब्दुल्लाह ने किया, जबकि समापन मुल्क में अमन और चैन की दुआ के साथ हुआ। बैठक में मो. वसी सिद्दीकी, इंतियाज अली खान, अब्दुल कुद्दूस हाशमी, डॉ. बिलाल अहमद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम

कार्यक्रम संयोजक जमाल एजाज ने बताया कि इस साल बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed