{"_id":"604873eba98c053f5e543023","slug":"75-thousand-rupees-will-be-given-for-marriage-of-labourers-daughters-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए 75 हजार रुपये देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए 75 हजार रुपये देगी योगी सरकार
Wed, 10 Mar 2021 12:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए 75 हजार रुपये देगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने बताया कि इससे श्रमिकों को सहायता मिलेगी। योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि श्रम विभाग पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 'कन्या विवाह सहायता योजना' का संचालन करता है। जिसके तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनका श्रम विभाग में पंजीयन 100 दिन पुराना है। वे अपने जिले के श्रम कार्यालय में 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आगामी 18 मार्च तक 3500 जोड़ियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में किया जाएगा। कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं।