फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   741 teachers to be recruited in lucknow mandal.

लखनऊ मंडल में 741 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

Sun, 28 Sep 2014 03:36 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Sep 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
741 teachers to be recruited in lucknow mandal.

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी। राजकीय स्कूलों के रिक्त पदों पर सहायक अध्यापक एवं अध्यापिका प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी डाक से आवेदन भेज सकेंगे। अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। लखनऊ मंडल में 741 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसमें 461 महिला व 280 पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, 58 जगत नारायण रोड षष्ठ मंडल लखनऊ के पासआवेदन पत्र डाक से भेजने होंगे।

आवेदन के लिए सामान्य एवं पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तथा अनुसूचित जाति। जनजाति के लिए 40 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विषयों के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र

741 teachers to be recruited in lucknow mandal.

सभी विषय के लिए अभ्यर्थी को अलग-अलग आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष तक मान्य होगी। आरक्षण वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

लखनऊ मंडल में विषयवार पद (महिला)
हिन्दी-56, संस्कृत 30, उर्दू 20, अंग्रेजी 63, विज्ञान/गणित 59, जीव विज्ञान 70, सामान्य विषय 88, गृह विज्ञान 75।

लखनऊ मंडल में विषयवार पद (पुरुष)
हिन्दी-40, संस्कृत 30, उर्दू 30, अंग्रेजी 40, विज्ञान/गणित 40, जीव विज्ञान 40, सामान्य विषय 40, वाणिज्य 20।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed