{"_id":"6984704d8d252cbeec0a98eb","slug":"74-crore-rupees-collected-under-electricity-bill-relief-scheme-in-ambedkar-nagar-while-owes-766-crore-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल राहत योजना: अंबेडकरनगर में बकाया 766 करोड़... जमा हुए सिर्फ 74 करोड़; जेई-एसडीओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल राहत योजना: अंबेडकरनगर में बकाया 766 करोड़... जमा हुए सिर्फ 74 करोड़; जेई-एसडीओ पर होगी कार्रवाई
Thu, 05 Feb 2026 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:56 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में बिजली उपभोक्ताओं का 766.62 करोड़ बकाया है। जबकि जमा सिर्फ 74 करोड़ हुए। अब जेई-एसडीओ पर कार्रवाई होगी। स्पष्टीकरण पहले मांगा जा चुका है। बिजली बिल राहत योजना के दूसरे चरण तक एक लाख 82 हजार 369 उपभोक्ताओं में से 50 हजार उपभोक्ता ही योजना का लाभ ले सके।
विज्ञापन
बिजली बिल। (सांकेतिक)
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। लेकिन, उपभोक्ताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। अंतिम दिन सभी बिजली घरों पर लगे कैंप में ज्यादातर उपभोक्ता नियमित बिल जमा करने वाले ही नजर आए।
विज्ञापन
अकबरपुर बिजली घर पर तीन काउंटर के साथ ही दो कैंपों पर सुबह 10.30 बजे सन्नाटा पसरा रहा। 15 मिनट बाद कई उपभोक्ता पहुंचे। शास्त्रीनगर के दिनेश कुमार ने बताया कि एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन का फरवरी माह में 912 रुपये का बिल जमा करने आए हैं।
विज्ञापन
योजना बहुत अच्छी है- उपभोक्ता
अकबरपुर के धर्मराज यादव ने बताया कि उनका एक लाख 11 हजार 176 रुपये का बिल बकाया था। योजना के तहत सरचार्ज व मूलधन में मिली छूट के बाद 34 हजार रुपये जमा कर बकाए से छुटकारा पा गए। गरीबों व मध्यम वर्ग के लिए यह योजना बहुत अच्छी है। इसका सभी लाभ लें।शाम 04.00 बजे तक अकबरपुर में 10 लाख रुपये का बकाया जमा हुआ। जबकि, अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर के एक लाख 82 हजार 369 उपभोक्ताओं पर 391.04 करोड़ रुपये का मूलधन और 375.58 करोड़ रुपये का ब्याज मिलाकर कुल 766.62 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। इसके सापेक्ष अब तक केवल 74 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है।
अंतिम चरण में विभाग ने झोंकी ताकत
योजना का अंतिम चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। करीब एक माह तक यह अभियान चलेगा। विभाग के जानकारों के अनुसार, इसके बाद छूट समाप्त कर दी जाएगी। इस प्रकार की छूट पहली बार दी गई है। ऐसे में यदि समय रहते उपभोक्ता इसका लाभ लेकर अपना बकाया जमा करा दें। अन्यथा की दशा में मार्च में वृहद अभियान के दौरान बकाएदारों को बक्शा नहीं जाएगा।जेई व एसडीओ से मांगा जा चुका है स्पष्टीकरण, अब होगी कार्रवाई
अकबरपुर डिवीजन में अब तक 21.31 करोड़, अकबरपुर में 26.04 करोड़, जलालपुर में 13.25 करोड़ और टांडा डिवीजन में 12.97 करोड़ रुपये का बकाया योजना के तहत जमा करा सके हैं। कम वसूली को लेकर बीते माह अधीक्षण अभियंता ने सभी जेई व एसडीओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब अंतिम चेतावनी के बाद सीधे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।अधीक्षक अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि चारों डिवीजन ने अब तक 30 प्रतिशत बकाया जमा करा सके हैं। फरवरी माह में वसूली के लिए कैंपों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। बकाया वसूली में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।