फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   732 meter long overbridge road will be rebuilt

Lucknow News: फिर से बनाई जाएगी 732 मीटर लंबी ओवरब्रिज की सड़क

Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
732 meter long overbridge road will be rebuilt
सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने किया ओवरब्रिज का निरीक्षण
विज्ञापन

शासन को जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
अमर उजाला फालोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर में डबल फाटक रेलवे क्राॅसिंग पर बने ओवरब्रिज के दिन बहुत जल्द बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने हैंडओवर लेने के बाद इसकी सड़क को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।
ब्रिज में कहां-कहां सड़क टूटी है, उसका जायजा किया। टीम ने ओवरब्रिज के नीचे और ऊपर से फोटोग्राफी की। सेतु निगम अब अपनी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को देगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा। रायबरेली डिपो से कहारों का अड्डा होते हुए रतापुर जाने वाली सड़क पर बने ओवरब्रिज का सेतु निर्माण निगम ने करीब आठ साल पहले निर्माण कराया था।
विज्ञापन

हैंडओवर को लेकर लंबे समय तक नगर पालिका परिषद और सेतु निगम के बीच खींचतान चली। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज को हैंडओवर कर लिया। मौजूदा समय में ओवरब्रिज के ऊपर बनी सड़क जगह-जगह टूट गई। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अब इसकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए सेतु निगम अपनी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज की जांच के लिए सेतु निगम और विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया है। सेतु निगम अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उसी हिसाब से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।


छत खराब होने की आशंका
ओवरब्रिज का निर्माण 2015 में पूरा हुआ था, इसके बाद इसकी देखरेख के नाम पर खानापूर्ति होती रही। यही वजह है कि ओवरब्रिज की छत की दुर्दशा बहुत खराब हो गई। सड़क के साथ-साथ ओवरब्रिज की छत भी डैमेज होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed