{"_id":"5f4fb34e8ebc3e539b47eb0a","slug":"73-teachers-to-be-awarded-with-state-teacher-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे 73 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे 73 शिक्षक
Wed, 02 Sep 2020 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Fake Teacher
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों के 73 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 प्रदान किया जाएगा। हर जिले से एक शिक्षक को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। कौशांबी और हाथरस जिले से एक भी शिक्षक सम्मान के योग्य नहीं मिला है।
राजधानी लखनऊ में प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर पतौरा की प्रधान अध्यापिका शशि मिश्रा, अमेठी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूबूपुर के सहायक अध्यापक आलोक कुमार द्विवेदी, अयोध्या में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमकीगंज के सहायक अध्यापक अम्बिकेश त्रिपाठी, बहराइच में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमोलिया खास की सहायक अध्यापिका अंचल श्रीवास्तव, बलरामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा के प्रधान अध्यापक ओंकारनाथ मिश्र, बाराबंकी में प्राथमिक विद्यालय बनवारगंज के प्रधान अध्यापक रोहित कुमार शुक्ल और गोंडा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढिया घाटा के सहायक अध्यापक दयाशंकर प्रजापति को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार हरदोई में प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के प्रधान अध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह, लखीमपुर खीरी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाडुंड की सहायक अध्यापिका आदित्या कुमारी, रायबरेली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसेहता की प्रधान अध्यापिका कांति देवी गुप्ता, सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की प्रधान अध्यापिका नीलम कुमारी, सुल्तानपुर में प्राथमिक विद्यालय हमजाबाद के प्रधान अध्यापक राकेश प्रताप सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।