{"_id":"5b4398d34f1c1bba248b55be","slug":"71531156691-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को ट्रक से रौंदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को ट्रक से रौंदने की कोशिश
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गल्ला मंडी से रविवार रात चोरों ने एक ट्रक को पार लिया। सूचना मिलने पर दरगाह पुलिस ने पीछा किया। ट्रक लखीमपुर खीरी जिले में दाखिल हो चुका था।
पुलिस की घेराबंदी पर चोरों ने ट्रक से पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस टीम ने जान बचाई। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा साथी फरार हो गया। ट्रक को भी पुलिस बहराइच ले आई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि शहर के गल्ला मंडी में रविवार रात ट्रक से गल्ला लदकर आया था। गल्ला अनलोड़ होने के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन को गल्ला मंडी में किनारे खड़ा कर आराम करने लगे।
विज्ञापन
चालक और क्लीनर के झपकी लेते ही पहले से घात लगाए वाहन चोर ट्रक लेकर चंपत हो गए। रात में ही ट्रक चोरी होने की सूचना चालक ने दरगाह थाने पर दी।
दरगाह थानाध्यक्ष आरपी यादव ने मौके का मुआयना करने के बाद टायर के निशान के आधार पर पीछा किया। ट्रक के जाने के टायर के निशान आसामरोड पर लखीमपुर खीरी जिले तक मिले। इस पर लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया। मार्ग पर नाकाबंदी भी की गई।
लखीमपुर जिले के थाना फरधान क्षेत्र में ट्रक दिखा। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि ट्रक चला रहे युवक ने पीछा कर रही पुलिस जीप को ओवरटेक कर रौंदने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने अपने को बचाते हुए ट्रक को पकड़ा। ट्रक पर सवार एक आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। ट्रक चला रहे युवक को टीम ने दबोच लिया।
उसकी पहचान रमाशंकर पुत्र जगदीश प्रसाद जाटव, निवासी हजियापुर, बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि बरामद ट्रक व आरोपी को बहराइच लाया गया है।
केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। लखीमपुर की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।