फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बूंदाबांदी के साथ अयोध्या में गिरे ओले

बूंदाबांदी के साथ अयोध्या में गिरे ओले

Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ अयोध्या में गिरे ओले
अयोध्या। जिले में मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में बौछार के साथ ओले भी गिरे। तेज हवाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की भी खबर है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से निजात जरूर मिली।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह बौछार के साथ बारिश हुई तो वहीं अयोध्या में ओले पड़े। ज्येष्ठ पूर्णिमा व पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। हनुमान गढ़ी जाने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में बौछारों के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात तो जरूर मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या व गोंडा से सटे इलाकों में बारिश का ज्यादा प्रभाव दिखा।अयोध्या से सटे गोंडा क्षेत्र में बारिश व ओले का प्रभाव ज्यादा दिखा। कई पेड़ भी धराशायी हो गए, जबकि अयोध्या में बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव एवं कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed