{"_id":"5b06f3df4f1c1baf6e8b4690","slug":"71527182303-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ देवर से बहन की शादी का इन्कार, महिला को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ देवर से बहन की शादी का इन्कार, महिला को जलाया
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अधेड़ उम्र के देवर के साथ छोटी बहन की शादी कराने से इन्कार पर महिला को जला दिया। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और आग बुझाकर महिला को बचाया। पर तब तक महिला 70 प्रतिशत झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली नगर अंतर्गत चांदपुरा निवासी ममता (35) ने जिला अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका मायका काजी कटरा मोहल्ले में है। मायके में छोटी बहन है। उसका विवाह अधेड़ उम्र के देवर से करने का दबाव ससुराल के लोग बना रहे थे। इसका वह विरोध कर रही थी।
इस मामले में पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। महिला का कहना है कि गुरुवार सुबह पुन: देवर से छोटी बहन के विवाह की बातचीत शुरू हुई। विरोध पर ससुरालीजनों ने पहले लाठियों से पीटा, फिर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया। चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग दौड़े।
विज्ञापन
लोगों ने ममता को आग की लपटों से बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह 70 फीसदी झुलस चुकी थी। सूचना पर मायके के लोग भी पहुंचे। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अटल बिहारी ने अस्पताल पहुंचकर ममता का बयान दर्ज किया।
महिला बोली, लाठी से पीटा फिर देवर ने की रेप की कोशिश
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ममता की तहरीर पर पति संतोष व देवर राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बयान में महिला ने खुलासा किया है कि ससुराल के लोगों ने लाठियों से पीटा। इस दौरान उसके देवर ने रेप की कोशिश की। सफल न होने पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।