फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चीनी मिल ठप ,किसानों ने जाम किया हाईवे

चीनी मिल ठप ,किसानों ने जाम किया हाईवे

Tue, 10 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल ठप ,किसानों ने जाम किया हाईवे
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में बॉयलर की ट्यूब फट जाने से सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गन्ने की पेराई ठप हो गई। पेराई ठप होने से मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लग गई हैं। नई ट्यूब नहीं लग पाने से मिल में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गन्ने की पेराई बाधित रही।
विज्ञापन



इस बीच मिल यार्ड में खड़े चार ट्रैक्टरों से बैट्री चोरी हो गई। इससे नाराज किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को मिल के सामने लखनऊ-बलिया हाईवे पर खड़ी करके जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ जयसिंहपुर ने किसानों को समझाकर जाम खोलवाया।
विज्ञापन



जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिल के बॉयलर की ट्यूब में रिसाव हो रहा था। रिसाव बढ़ने से सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बॉयलर की ट्यूब फट गई। इससे मिल में गन्ने की पेराई ठप हो गई। दिन भर चीनी मिल के इंजीनियर मरम्मत में जुटे रहे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ने की पेराई बंद होने से मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मंगलवार को शाम तक मिल में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई है। इस दौरान चोरों ने किसान सालिकराम वर्मा, पप्पू मिश्र, सत्येंद्र वर्मा, भरतराम वर्मा आदि के ट्रैक्टर से बैट्री खोल ली। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।


पीड़ित किसानों ने बताया कि बैट्री चोरी होने की जानकारी मिल के जीएम केपी शुक्ल व सीसीओ को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज किसानों ने मिल के सामने लखनऊ-बलिया हाईवे पर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।



हाईवे जाम होने की सूचना पर सीओ जयसिंहपुर विजय मल व गोसाईगंज एसओ अमरनाथ विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खोलवाया। करीब घंटे भर तक हाईवे जाम होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाकर जाम खोलवा दिया है। बैट्री चोरी होने के संबंध में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed