फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं टूटी आरडीए के अफसरों की नींद

मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं टूटी आरडीए के अफसरों की नींद

Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं टूटी आरडीए के अफसरों की नींद
मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं टूटी अफसरों की नींद
विज्ञापन



रायबरेली। राज्यमंत्री सुरेश पासी की फटकार के बाद भी एकता विहार में बनवाए गए आवासों की गुणवत्ता की जांच शुरू नहीं हो सकी है।


शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5.15 करोड़ में बनवाए गए चार मंजिला भवनों में बने आवासों की जांच करने के बाद अधिकारियों को फटकार लगाई थी।


दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक अफसरों की नींद नहीं टूटी है। निर्माण कार्यों की जांच के लिए अब तक कोई टीम नहीं बनाई गई है।


जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बाद गत शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यावसायिक शिक्षा के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने आरडीए द्वारा बनवाए गए प्रधानमंत्री आवासों की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन



घटिया निर्माण पर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई थी। मंत्री के आदेश के बाद भी शनिवार को जांच के लिए कोई टीम नहीं बनाई गई। अधिकारी मंत्री के पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एकता विहार में बनवाए गए 96 फ्लैटों के संबंध में मंत्री की निरीक्षण आख्या आने के बाद जांच कराई जाएगी। पत्र मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
त्रिलोकीनाथ, सचिव आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed