फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सिद्धियों की देवी को किया नमन

सिद्धियों की देवी को किया नमन

Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिद्धियों की देवी को किया नमन
फैजाबाद। नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। सुबह से लेकररात तक देवी मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला जारी था। माता के भक्तों ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की कामना की।
विज्ञापन

बड़ी देवकाली, अयोध्या स्थित छोटी देवकाली मंदिर, गुप्तारघाट स्थित मरीमाता, कैंट के पाटेश्वरी देवी, पचकोसी परिक्रमा मार्ग के जालपा देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता दिखा। मुबारकगंज के श्री अध्यात्म शक्ति पीठ, रुदौली के कामाख्या देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतार दिखी।
विज्ञापन

उधर, पुण्य सलिला सरयू नदी किनारे गुप्तारघाट स्थित ‘मरी माता’ देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। सिंहासन पर बैठी मां का भव्य रूप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। मान्यता है कि दूसरी जगहों से जवाब पा चुके असाध्य रोगों के मरीज मां की कृपा से ठीक हो जाते हैं। इनमें सफेद दाग, लकवा और कैंसर तक के मरीज शामिल बताए जाते हैं। शारदीय व चैत्र नवरात्र पर दुर्गा सप्तशती पाठ, सामूहिक यज्ञ और भोज में मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। सिर्फ धूप, कपूर और अगरबत्ती से प्रसन्न होने वाली मां के इस दरबार में प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को दर्शनार्थी जुटते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में हजारों लोग कड़ाही चढ़ाने मंदिर में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed