फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शहीद दिवस पर शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

शहीद दिवस पर शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहीद दिवस पर शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना एवं केसरिया हिंदुस्तान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई विश्वविख्यात कथावाचक स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने की। सरोजनी वाटिका से शुरू यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए अमर शहीद लालबाग पार्क पहुंची, जहां पर लोगों ने शहीद स्तंभ पर फूल माला चढ़ा कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए युवा भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

शहीद दिवस पर तिरंगा यात्रा को लेकर सुबह से युवाओं की भीड़ शहर के सरोजनी वाटिका में पहुंचने लगी थी। वहां पर एकत्र होने के बाद युवाओं का जत्था विश्वविख्यात कथावाचक स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती के नेतृत्व में रवाना हुआ। वहां से प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा शहीद पार्क पहुंची। यात्रा में युवा तिरंगा झंडा लिए हुए थे और भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। शहीद पार्क पहुंचकर लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू एवं कासगंज में शहीद हुए चंदन गुप्ता को याद किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, प्रदेश निजी सचिव व प्रदेश अध्यक्ष रक्तदान प्रकोष्ठ संदीप सिंह चौहान, भाजयुमो नेता रितेश सिंह गौर, अखंड प्रताप सिंह, साकेत मिश्रा, भाजपा नेत्री नीरज वर्मा, राजेश शुक्ला आदि ने विचार रखे। उधर, शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर जनता कल्याण समिति ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रताप गुप्त ने कहा कि देश को असली आजादी इन्हीं नौजवानों के बलिदान से मिली थी। इन तीनों की तरह अनगिनत नौजवानों ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस मौके पर सलाहुद्दीन, अलमास अंसारी, मोहम्मद कैफ अंसारी, वीरेंद्र मिश्र, विनोद गुप्ता, शिवकुमार कश्यप आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed