फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एनआईए का मोस्ट वांटेड नेपाल में गिरफ्तार

एनआईए का मोस्ट वांटेड नेपाल में गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एनआईए का मोस्ट वांटेड नेपाल में गिरफ्तार
रुपईडीहा/बाबागंज। एक पाकिस्तानी 16 साल से नेपाल की नागरिकता हासिल कर वहां रह रहा था। भारत विरोधी गतिविधियों के कारण उसकी तलाश भारतीय एजेंसी एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) को भी थी।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने उसे गैंगरेप के मामले में दबोचा है। वह दोहरी नागरिकता हासिल कर नेपाल में रह रहा था। मोस्ट वांटेड पाकिस्तानी युवक के पकड़े जाने की सूचना पर भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी नेपाल रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


नेपाल के रुकुम जिला निवासी एक महिला का विवाह भारतीय क्षेत्र में हुआ है। महिला ने पति को नेपाल की नागरिकता दिलाने के लिए बीते माह नेपाल के बांके जिला अंतर्गत नरैनापुर लक्ष्मणपुर वार्ड निवासी सुबराती मकसूद जोलाहा से संपर्क साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकसूद ने महिला के पति की नागरिकता बनवाने के लिए तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। लेकिन महिला रुपये अदा नहीं कर सकी।

इस पर मकसूद ने एक सहयोगी व नेपाल पुलिस के सिपाही के साथ नागरिकता बनवाने के एवज में महिला का यौन शोषण किया। इसके बाद भी महिला के पति को नागरिकता नहीं मिली।

इस पर महिला ने बांके प्रहरी कार्यालय पर शिकायत की। सोमवार को नेपाल पुलिस ने छापेमारी कर मकसूद, उसके सहयोगी सिपाही व एक अन्य साथी को दबोच लिया।

मकसूद के पास से पाकिस्तानी व नेपाली नागरिकता का परिचय पत्र व कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह 16 वर्ष से नेपाल की नागरिकता हासिल कर भारतीय सीमा से सटे इलाके में रह रहा था।

मकसूद की तलाश भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ एनआईए को भी थी। उसके नेपाल में पकड़े जाने की सूचना पर सीमा पर सक्रिय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी नेपाल रवाना हो गए हैं।

पहले रुपईडीहा में रहता था
पाकिस्तानी नागरिक सुबराती मकसूद जोलाह आधे दशक पूर्व भारतीय सीमा क्षेत्र के रुपईडीहा में रहता था। संदिग्ध गतिविधियों के कारण खुफिया एजेंसियों का दबाव होने पर वह नेपाल में जाकर बस गया।

कड़ी सुरक्षा में रखा गया
खुफिया एजेंसी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। पाकिस्तानी के पास से दोनों देशों की नागरिकता मिली है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

-रमेश कुमार केसी, डीएम बांके

भारतीय सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में पाकिस्तानी नागरिक के पकड़े जाने की सूचना मिली है। मामला संवेदनशील है। उसके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है। खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। एनआईए को भी सूचना दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
-जुगुल किशोर, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed