फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मौसम ने ली करवट, गलन से कांपे लोग

मौसम ने ली करवट, गलन से कांपे लोग

Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, गलन से कांपे लोग
फैजाबाद। पिछले दिनों अनुकूल हुआ मौसम का मिजाज इन दिनों फिर बदल गया है। मौसम का रुख बदलने से लोग शनिवार को कांपने को मजबूर हुए। सुबह चली शीतलहर से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने गलन से निजात नहीं मिली। अभी एक-दो दिन तक मौसम सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब सात बजे तक आसमान साफ रहा। लोगों को सूरज के दर्शन होने की उम्मीद थी, लेकिन अचानक शीतलहर का प्रकोप जारी हो गया और चारो तरफ कोहरा दिखने लगा। लोग घने कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर चले। स्कूली बच्चे भी गलन भरी ठंड से कांपने को विवश हुए। पहाड़ों पर तेज हुई बर्फबारी से हवाएं और बर्फीली हो गईं और 2.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने लोगों को खूब कंपाया। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ तो सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन धूप भी कुछ खास असर नहीं दिखा सकी। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 20 रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 4.5 पहुंच गया। आर्र्दता अधिकतम 97 प्रतिशत व न्यूनतम 56 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम में किसी प्रकार के सुधार की उम्मीद नहीं है। हवाओं की वजह से कोहरा के साथ गलन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed