{"_id":"5a2ec1004f1c1bee688c1098","slug":"71513013504-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लोगों की सुरक्षा हो, पीड़ितों को न्याय मिल सके, अपराधियों पर कार्रवाई हो, लोग पुलिस से ऐसी मंशा रखते हैं। इसलिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाएं और पुलिस का इकबाल बुलंद करें। यह बातें एसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
एसपी ने थाना व कोतवालीवार हुए अपराध तथा उस पर की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि जो मामले लंबित पड़े हैं, उनके निस्तारण में तेजी लाई जाए। वारदातों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। आपराधिक घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगाएं। गुंडा एक्ट, जिलाबदर अपराधी, इनाम घोाित, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी व पुरस्कार घोषित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। माफिया के चिन्हीकरण के अभियान के तहत भू-माफिया/अपराध माफिया को चिन्हित करें। जनता के बीच पुलिस के प्रति वि
चास बनाए रखें व प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो पर तुरंत कार्यवाही की जाए। आईजीआरएस, तहसील समाधान, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। गंभीर मामलों में उच्चाधिकारियों को समय से सूचित करें। अवैध शस्त्रों व क्षेत्र में बन रही अवैध मदिरा पर रोक लगाने व बरामदगी करने का प्रयास करें। समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर एएसपी मधुबन सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह, सभी सीओ, कोतवाल व थानाध्यक्ष मौजूद थे।